Dehradun news: ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर पहुंचे डीएम,सेल्स मेन ने वसूला ओवररेट,फिर हुआ ताबड़तोड़ एक्शन

Dehradun news DM IAS SAVIN BANSAL देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने खुद ग्राहक बनकर छापा मारा। डीएम ने पहले शराब की एक बोतल मांगी उसके बाद ओवररेट लेने पर दुकान मालिक पर जुर्माना ठोक दिया।

डीएम की इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे शहर में शराब की दुकानो में ताबडतोड छापे मारे गए। अधिकतर दुकानों में ओवररेटिंग पाई गई, जिस पर प्रशासन ने जमकर कार्रवाई की।

Dehradun news DM IAS SAVIN BANSAL reached liquor shop posing as customer salesman collected overrate action took place

डीएम देहरादून सविन बंसल रात में खुद निजी कार से एक ठेके पर पहुंचे। इस दौरान डीएम के साथ कोई भी स्टाफ नहीं थी। पहले डीएम आम आदमी की तरह लाइन में लगकर शराब की बोतल मांगी। सेल्स मैन ने 660 की बोतल 680 रूपए में दी। इसके बाद डीएम की पहचान हुई तो हड़कंप मच गया।

सेल्समैन का व्यवहार बदतमीजी भरा
जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा। जिलाधिकारी को लंबे समय से प्राप्त हो रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत की थी। डीएम ने दुकान में बैठकर रजिस्टर चेक किया और आबकारी विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दुकान स्वामी पर 50 हजार का अर्थदंड
आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकान स्वामी पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया ।इसके बाद देहरादून की कई शराब दुकानों पर छापेमारी की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी, सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गई। जिन पर कार्रवाई की गई।

महंगी ​बेच रहे बीयर
अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जाखन मदिरा की दुकान में की छापेमारी जिसमें ओवर रेटिंग पाई गई। ओवर रेटिंग और अनियमितता पाई गई। उप जिलाधिकारी हरी गिरी चुना भट्टा पहुंचे यहां शराब की दुकान पर छापेमारी की। यहां भी दुकान में ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पाई गई। जहां ​बीयर की बोतल 10 रूपए अधिक बेचते हुए पाई गई। साथ ही रेट लिस्ट चस्पा सही जगह नहीं पाया गया।

दुकानों पर कई अनियमितताएं
उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सर्वे चौक शराब की दुकान पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान दुकान में अनियमितताएं पाई गई, स्टॉक रजिस्टर पर ओवर राइटिंग, बाहर सभी ब्रांड की रेट लिस्ट चश्मा नहीं थी, टोल फ्री नंबर बहुत बारीक था जो दिखाई नहीं दे रहा था, ओवर रेटिंग पाईं गई।

अनियमितताओं पर चालान
अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जाखन स्थित मदिरा की दुकान में ओवर रेटिंग के साथ, स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं पाया गया। इसके साथ ही रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। कहीं भी टोल फ्री नम्बर भी नहीं लिखा गया था। इस तरह से विभिन्न दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर चालान किए गए।

किसका कितने का चालान
जिनमें ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके पर 50 हजार, चूना भट्टा स्थित दुकान पर 75 हजार, सर्वे चौक पर 75 हजार तथा जाखन स्थित शराब की दुकान पर 50 हजार, चालान की कार्यवाही की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+