Dehradun news: दिवाली से पहले खराब हो रही आबोहवा, जानिए क्या है शहर में प्रदूषण का स्तर

दिवाली से पहले उत्तराखंड में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का असर नजर आने लगा है। देहरादून शहर में पिछले एक सप्ताह में एक्यूआई दो गुना होता जा रहा है। देहरादून के रिस्पना पुल-आईएसबीटी क्षेत्र, नैनी बेकरी और किशन चौक पर पिछले एक महीने में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक बढ़ा है।

Dehradun news: Climate is worsening before Diwali, know what is the level of pollution in the city

इन इलाकों में औसतन प्रदूषण पिछले एक माह में दोगुना तक दर्ज किया गया है। मसूरी रोड स्थित मालसी, आशारोड़ी और कौलागढ़ क्रासिंग क्षेत्र को सबसे कम प्रदूषण वाले इलाके के तौर पर चिन्हित किया गया है।दिवाली को लेकर अभी से लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। आतिशबाजी को लेकर भी लोग साल भर दिवाली का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में दिवाली पर पटाखे का सबसे ज्यादा बच्चे या युवाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है।

लेकिन इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ा देता है और कई लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि दिवाली से पहले ही कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से चिंता बढ़ा दी है। देहरादून में प्रदूषण का पैमाना बताने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से आईटी पार्क और नेहरू कालोनी में स्क्रीन बोर्ड लगाए गए हैं। यह रीयल टाइम एक्यूआई बताते हैं।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी की ओर से देहरादून शहर में 50 स्क्रीन लगाए गए हैं। इनमें सेंसर आधारित संयंत्र लगाया गया है, जोकि वायु प्रदूषण को नाप कर कंट्रोल रूम भेजता है। सहारनपुर चौक से आशारोडी की ओर चलने पर लालपुल पर लगे स्क्रीन पर प्रत्येक चार मिनट पर प्रदूषण की स्थिति अपडेट होती है।

यहां पर एक माह पूर्व के प्रदूषण के स्तर की स्थिति भी दर्शाई जा रही है। शनिवार को एक्यूआई 75 रहा, जबकि एक माह पूर्व यह 41 था। रिस्पना पुल पर 4 अक्टूबर को एक्यूआई 110 था, जो कि 4 नवंबर को 204 दर्ज किया गया। इसी तरह नेनी बेकरी में 4 अक्टूबर को 100 था, जो कि 4 नवंबर को 151 दर्ज किया गया। इसी तरह किशननगर चौक में एक माह में 67 से 96 बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+