मसूरी में पहाड़ी पर बाइक के साथ खिंचा रहा था युवक फोटो, 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत
मसूरी-धनोल्टी घूमने आए एक युवक की पहाड़ी में गिरने से मौत हो गई। युवक बाइक के साथ फोटो खिंचा रहा था, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिरा, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मसूरी-धनोल्टी घूमने आए एक युवक की पहाड़ी में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक बाइक के साथ फोटो खिंचा रहा था, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिरा, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक से धनौल्टी घूमने के लिए जा रहे थे दो युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक देहरादून से बाइक से धनौल्टी घूमने के लिए जा रहे थे। दोनों युवक कपलानी से कुछ आगे रुके। दोनों युवक पहाड़ी पर फोटो खिंचाने लगे। उनमें से एक युवक जब बाइक के साथ फोटो खिंचा रहे थे तो बाइक अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके साथ युवक भी गिर गया। युवक को रेस्क्यू करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मृतक की उम्र 25 साल
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने शव को खाई से सड़क तक पहुंचाया। मृतक की उम्र 25 साल बताई गई है। जो कि रुद्रप्रयाग के जखोली का रहने वाला था। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर मसूरी घूमने निकले थे। लेकिन अचाकन धनोल्टी जाने का प्रोग्राम बना लिया। इस बीच ये घटना मसूरी-धनौल्टी मोटर मार्ग पर कपलानी के निकट हुई। पहाड़ों में अक्सर घूमते फिरते पर्यटक या सैलानी फोटो, रील या सेल्फी खींचकर खास पलों को अपने कैमरे मेें कैद करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार कुछ नया करने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications