सोनम जैसी निकली हेमलता! प्रेमी के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, कहानी सुनकर हो जाएंगे हैरान

Dehradun murder case: सोनम रघुवंसी का केस आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ​सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। देहरादून के डोईवाला में भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

हैरत की बात ये है कि हत्या के बाद पुलिस को उलझाने के लिये पत्नी ने थाने पर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया और फिर दोनों ने सारे राज खोल दिए। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को शराब पिलाने के बहाने नदी किनारे ले गया और शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर नदी में डुबोकर हत्या कर दी।

dehradun murder case Hemalatha turned out to like Sonam did such thing lover shocked hear story

डोईवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक जुलाई को बालावाला गूलर घाटी रोड डोईवाला देहरादून की रहने वाली हेमलता ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति नरेंद्र सिंह 28/06/25 को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं, जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस को गुमशुदगी की जांच के दौरान ही डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत गूलर घाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

पुलिस को शंका होने पर मौत की हर एंगल से जांच शुरू की गई। जिसके आधार पर प्रारंभिक जांच में मृतक के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति गुफरान निवासी नकरौंदा, थाना डोईवाला की भूमिका घटना में संदिग्ध पाई गई। पुलिस को गुफरान की मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ कर पूरा सच निकल वाया।

अभियुक्त ने बताया कि मृतक नरेन्द्र को हेमलता और उसके बीच संबंध की जानकारी थी, जिसके बाद वह अक्सर शराब के नशे में इस बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मार-पीट करता था। जिससे मृतक की पत्नी हेमलता काफी परेशान हो गई थी, उसके द्वारा इस बारे में अभियुक्त को बताया तो उन दोनो ने नरेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और ​शराब पिलाकर चूहे मारने की दवा पिला दी। जिसके बाद हत्या कर नदी में डुबा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+