चोरी की कार का नंबर बदलकर बंद घरों में सेंधमारी, Dehradun पुलिस ने किया अन्तर्राज्जीय नकबजन गिरोह का खुलासा
Dehradun चोरी की गाड़ियों का नंबर बदलकर बंद घरों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का भंडाफोड हुआ है। गिरोह के सदस्य दिल्ली से देहरादून और दूसरी जगह आकर चोरी की घटना को अंजाम देते इसके बाद फरार हो जाते। बाद में चोरी की कार का नंबर बदलकर दूसरी घटना को अंजाम देते थे।
इस गिरोह ने देहरादून के एक बंद घर से लाखों का सामान और एक कार चोरी कर ली थी। इसके बाद कार को कटवा दिया और चोरी की कार का नंबर प्लेट बदल दिया। चोरी की कार से ऋषिकेश क्षेत्र में नकबजनी की घटना को अजांम देने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।

देहरादून पुलिस ने अन्तर्राज्जीय नकबजन गिरोह का खुलासा किया है। जो कि रैकी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस से बचने के लिये स्थानीय वाहनों की नम्बर प्लेट अपने वाहनों पर लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पटेलनगर क्षेत्र से चोरी कार का प्रयोग कर ऋषिकेश में भी नकबजनी की घटना का प्रयास किया। लेकिन पकड में आ गए।
कोतवाली पटेलनगर से मिली जानकारी के अनुसार बंजारावाला क्षेत्र में चोरों ने बंद घर का ताला तोड कर घर में रखी नगदी व सोने ,चाँदी की ज्वैलरी व एक कार को चोरी लिया था। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू किया तो 03 अभियुक्तों 1- मंगलू पुत्र प्रफुल्ल 2- मनोज पुत्र राजवीर 3- अजय पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से चोरी की कार 01 लाख 05 हजार नकद, डेढ लाख कीमत की ज्वैलरी व अन्य सामान, 01 देशी तमन्चा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर , 01 अवैध चाकू, 01 अवैध खूखरी, 01 कटर बरामद किये गये। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से देहरादून आये और बंद घर की रैकी की। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अभियुक्त चोरी व बरामद माल के साथ वापस दिल्ली भाग गये थे।












Click it and Unblock the Notifications