Dehradun: स्कूल और कोचिंग सेंटर की मिलीभगत से 86 छात्रों का भविष्य अधर में, बोर्ड परीक्षा से भी हुए बाहर

देहरादून के मांडूवाला में स्थित लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि निजी स्कूल ने जिन 245 छात्रों को पंजीकृत दिखाया था, उनमें से 86 छात्रों का डाटा ही बदल दिया।

DEHRADUN CBSE BOARD coaching centres collusion Lucent International School 86 STUDENTS ban

एजुकेशन हब देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीबीएसई से संबंधित एक निजी स्कूल और कोचिंग सेंटर्स की मिलीभगत से 86 छात्रों का भविष्य अधर में फंस गया है। बाल आयोग से ​स्कूल के खिलाफ केस दर्ज करने और सीबीएसई ने स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश कर दी है।

मांडूवाला में स्थित लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का फर्जीवाड़ा

देहरादून के में मांडूवाला में स्थित लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। जो कि सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के एक आदेश से खुला। आरोप है कि निजी स्कूल ने जिन 245 छात्रों को पंजीकृत दिखाया था, उनमें से 86 छात्रों का डाटा ही बदल दिया। ये छात्र प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के हैं। जो कि स्कूल में क्लास देने ही नही आते थे। सीबीएसई ने इन छात्रों के 2023 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी।

स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स की सांठगांठ की भी जांच

परेशान छात्रों ने जब बाल अधिकार संरक्षण आयोग का दरवाजा खटखटाया। तो आयोग ने इसकी सुनवाई की। बाल आयोग ने डीजीपी को फोन कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग अब दून में ऐसे स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स की सांठगांठ की भी जांच करेंगे। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि सीबीएसई के नियमों का अक्षरश पालन करना जरूरी है। साथ ही इस तरह की लापरवाही और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+