रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को बताया था गुड फिनिशर, कर दिया साबित जानिए क्या है मामला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को बताया था गुड फिनिशर

देहरादून, 22 नवंबर। चुनावी साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक- एक कर अपने विजन को पूरा करने में जुटे हैं। यूपी के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर 21 साल से चले आ रहे प्रकरण को निपटाने के बाद अब मुख्यमंत्री धामी कर्मचारियों को साधने में जुट गए हैं। इसके लिए धामी ने खुद मोर्चा संभालकर कर्मचारियों की मांगों को सुनकर तुरंत समाधान निकालने की पहल की है। कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों में से धामी ने 5 मांगों पर अपनी सहमति भी दे दी है। जिस कारण राज्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल टाल दी है।

Defense Minister Rajnath Singh told CM Pushkar Singh Dhami that he was a good finisher, proved it, know what is the matter

कर्मचारियों से मिलकर करवाई हड़ताल स्थगित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 20-20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया धाकड़ बल्लेबाज और धोनी की तरह गुड फिनिशर कहा है। राजनाथ सिंह ने शनिवार को पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की और उन्हें धाकड़ क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी की तरह बेहतर फिनिशर करार दिया। रक्षामंत्री ने जनता का आह्वान किया कि उन्हें पांच साल का और मौका देकर पांच दिनी टेस्ट मैच के अच्छे बल्लेबाज के तौर पर परखने का मौका दें। उन्होंने कहा कि धामी युवा हैं और उनकी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने मात्र चार माह के अल्प समय में चार सौ से अधिक जन कल्याणकारी कदम उठाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। इससे पहले राजनाथ सिंह ने धामी को 20-20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया धाकड़ बल्लेबाज कहा थाा जो कि धामी लगातार प्रुव करने में लगे हैं राज्य कर्मचारियों ने उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले पहले हड़ताल की चेतावनी दी तो धामी ने एक दिन पहले मोर्चा संभाला और कर्मचारियों की हड़ताल को स्थगित कराया। समन्वय समिति ने सोमवार से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। जिसे विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री ने समन्वय समिति के साथ बैठकर सभी मांगों पर चर्चा की। समिति ने पुरानी एसीपी, पुरानी पेंशन समेत 18 सूत्रीय मांगें रखी हैं। जिनमें से गोल्डन कार्ड, पदोन्नति समेत 5 बिंदुओं पर सहमति बनी है। जिस वजह से कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। इससे एक बार फिर सीएम ने अपने दांव से कर्मचारियों को शांत करा दिया है।

अभी और भी आंदोलनरत
समन्वय समिति के अलावा राज्य में दूसरे कर्मचारी संगठन भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भी राज्य कर्मचारी सरकार से मदद मांग रहे हैं। जो कि केन्द्र सरकार पर दबाव बनाए। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ ही पूर्व में जारी किए गए शासनादेश में त्रुटियों को संशोधित किए जाने और नया शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी भी आंदोलन कर रहे हैं। उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि शासनादेश में संशोधन व कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग उठायी जा रही है, लेकिन आला अधिकारी मांगो को लेकर कतई गंभीर नही हैं। परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को परिवहन मुख्यालय का घेराव किया। कर्मचारी मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। आंदोलित कर्मचारियों ने एलान किया है कि जब तक उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+