बेटी को बर्थ डे पर गिफ्ट करना था विदेशी नस्ल का कुत्ता, साइबर ठग ने फर्जी फोटो दिखाकर ठगे 66 लाख
फर्जी वेबसाइट से विदेशी नस्ल के कुत्ते बेचने के नाम पर ठगी
देहरादून, 4 जुलाई। उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने जस्ट डायल के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए विदेशी नस्ल के कुत्ते (Golden Retriever) को बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के कैमरून मूल के निवासी इंटरनेशनल साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को फर्जी फोटो दिखाकर एडवास पैसे, ट्रांसपोर्ट,यात्रा व्यय,बीमा शुल्क के नाम पर लाखों रुपए ठगते थे।

ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी महंगी
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठग ऑनलाइन सर्च इंजन पर फर्जी मोबाइल नम्बर डालकर कर लोगों से ई-मेल व दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर फर्जी वेबसाईट के जरिए ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधडी कर रहे हैंं। ऐसा ही एक मामला देहरादून मोथरोवाला से सामने आया। जब शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को जन्मदिन के उपहार के रुप में कुत्ते का बच्चा देने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की। जस्ट डायल पर दिए गए मोबाइल से संपर्क किया और Golden Retriever नस्ल के विदेशी कुत्ते के बच्चे को बेचने के नाम पर एडवास धनराशि देने व ट्रासपोर्ट व यात्रा व्यय व बीमा शुल्क के नाम पर रुपये 66 लाख 39 हजार 600 रुपए जमा कर दिए। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसटीएफ की टीम ने 21 जून 2021 को आरोपी David De Job उर्फ DING BOBGA CLOVES उर्फ BOBBY IBRAHIM निवासी बैंगलोर मूल निवासी सिसांग, रिपब्लिक ऑफ कैमरुन को बैगलोर कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच पर पता चला कि कैमरुन निवासी Nyongabsen Hilary को थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन सूरत गुजरात ने एक मामले में गिरफ्तार कर उपकारागार लाजपुर सूरत गुजरात में निरुद्ध किया गया था। आरोपी को आज वैद्धानिक कार्यवाही करते हुये कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी की रिमांड स्वीकार कार जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा।
ठगों के झांसे से सावधान
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीददारी करने से पहले वेबसाइट से लेकर सभी जरुरी जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही ऐसे किसी भी तरह की शॉपिंग करने से पहले सभी जरुरी जांच पड़ताल जरुर करें और किसी भी लुभावने झांसे में न आएं और नहीं किसी अनजान के साथ ऑनलाइन बैंकिंग करें।












Click it and Unblock the Notifications