पन्ना प्रमुख की तर्ज पर बूथ लेवल पर संगठन मजबूत करने की कांग्रेस की पहल, गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेसी

कांग्रेसी 670 न्याय पंचायतों में प्रवास कार्यक्रम कर बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करेंगें।

देहरादून, 1 अक्टूबर। उत्तराखंड में कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर न्याय पंचायतों में डेरा डालेंगे। कांग्रेस के सभी 13 दिग्गज नेता गांवों में प्रवास करेंगें। इसके साथ ही कांग्रेसी 670 न्याय पंचायतों में प्रवास कार्यक्रम कर बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करेंगें। भाजपा चुनाव से पहले अपने पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन स्तर पर मजबूत करती है। इसी तर्ज पर कांग्रेस अपने न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करेगी।

Congresss initiative to strengthen organization at booth level on the lines of Panna Pramukh, Congressmen will migrate to villages

गांधी जयंती पर कांग्रेसियों की पहल
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसी गांवों में अपना जनसंपर्क बढ़ाएंगे। इसके लिए कांग्रेस गांव जाकर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम करेंगें। एक अक्टूबर से शुरू हुए जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के 13 दिग्गज नेता गांवों में प्रवास करेंगें। वहीं पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को 670 न्याय पंचायतों में भेजा जा रहा है। ये सभी 2 दिन एक रात गांव में ही रहेंगे। इसी दौरान दो अक्टूबर को गांवों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, शहीद सैनिकों के परिवारों व राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक अक्टूबर को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कपकोट में प्रवास करेंगें। उत्तरकाशी में सह प्रभारी राजेश धर्माणी, सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह हरिद्वार के गांव में प्रवास करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत रुद्रप्रयाग, तिलकराज बेहड़ ऊधमसिंह नगर, भुवन कापड़ी नैनीताल और जीतराम पिथौरागढ़ के गांव में डेरा डालेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा चंपावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह देहरादून की न्याय पंचायत के गांव में जाएंगे।

एक अक्टूबर से विस क्षेत्र स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी भाजपा
विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा अगले माह से राज्य में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करेगी।अक्टूबर में शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन और बूथ स्तर तक वाल पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। 20 अक्टूबर तक प्रबुद्ध सम्मेलन होंगे। एक से 30 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर वाल पेटिंग की जाएगी, जबकि 15 से 30 अक्टूबर के बीच शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाएं होंगी। इनमें पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्‍ता भाग लेंगे।

क्या होते हैं पन्ना प्रमुख
पन्ना मतलब पेज यानी वोटर लिस्ट का एक पेज, जिसके लिए बीजेपी पन्ना प्रमुख बनाती है। हर राज्य में वोटर लिस्ट के हर पेज के लिए बीजेपी का एक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख होता है। एक पन्ने में करीब 30 वोटर्स के नाम होते हैं। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी अपने पन्ने में दर्ज वोटर्स से संपर्क करने की होती है। वह यह सुनिश्चित करते हैं कि ये सभी वोटर्स पोलिंग के दिन वोट डालने पोलिंग बूथ जाएं। साथ ही इनसे संपर्क कर इन्हें बीजेपी का पक्ष बताने और बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए मनाने की जिम्मेदारी भी पन्ना प्रमुख की होती है। पोलिंग वाले दिन भी बीजेपी हर पन्ना प्रमुख से चेक करती रहती है कि उनकी जिम्मेदारी वाले पन्ने से कितने लोग वोट डालने गए। पोलिंग के दिन सुबह से ही पन्ना प्रमुखों का काम होता है कि वह फोन कर या किसी और माध्यम से अपने पन्ने के वोटर्स को याद दिलाएं कि उन्हें वोट करने जाना है। पन्ना प्रमुख इस लिस्ट को अपडेट करते हैं कि कितने लोग वोट डालने गए। बीजेपी इसके जरिए हर वोटर तक पहुंचने की कोशिश करती है। सुनिश्चित करती है कि कम से कम उसके समर्थक वोटर्स तो जरूर वोट डालने जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+