सीएम तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट आई दो बार निगेटिव, Tweet कर दी जानकारी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की लगातार दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जिसकी जानकारी खुद सीएम रावत ने ट्वीट करके दी। साथ ही तीरथ सिंह रावत ने शुभचिंतकों का आभार भी जताया। अपने ट्वीट में रावत ने लिखा कि बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का और मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूं।

सीएम तीरथ सिंह के कोरोना को मात देने की खबर के बाद पार्टी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 22 मार्च को वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया था। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी भी सीएम ने खुद ट्वीट कर दी थी। वहीं अब बीते 48 घंटों में दो बार उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का तथा मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूँ।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 4, 2021
आपको बता दें कि आज (रविवार) सुबह सरकारी दून मेडिकल कॉलेज की टीम ने बीजापुर के सेफ हाउस में जाकर सीएम का सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा था, जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले रावत अकेले सेफ हाउस में रह गए थे। वहीं अब कोरोना नेगेटिव आने के बाद तीरथ सिंह रावत जनसंवाद कार्यक्रम सहित चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications