सीएम धामी का बड़ा ऐलान, भारी बारिश से प्रभावित लोगों और बच्चों के लिए जल्द बनेगी योजना

दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश(अतिवृष्टि) का जायजा लिया। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर सीएम धामी ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली।

दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश(अतिवृष्टि) का जायजा लिया। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर सीएम धामी ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण तथा जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी आगे की शिक्षा के लिए जल्द ही योजना लाई जायेगी।

CM pushkar Dhami announcement, plan soon for people and children affected by heavy rains

सीएम धामी ने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर इन जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में खाद्यान्न से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाएं। शासन के उच्चाधिकारियों एवं सचिव आपदा प्रबंधन को भी जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है। काफी लोग बेघर हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है। बेघर हुए लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था, उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी। जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उन बच्चों के लिए शिक्षा का इस योजना के तहत प्रबंध किया जायेगा।

अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में आपदा की स्थिति है। सड़कों, पुलों, मकानों, फसलों, बिजली एवं पानी की लाईनों का भी काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में अतिवृष्टि से एक हजार करोड़ से भी अधिक की परिसम्पति का प्रदेश को नुकसान हुआ है। भारत सरकार की टीम ने राज्य में हो रहे नुकसान का प्रारंभिक रूप में सर्वे भी किया है। आपदा से हो रहे नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य सरकार से भी भारत सरकार को पत्र भेजा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+