UCC पर बोले सीएम धामी - इस्लाम या किसी भी धर्म से भेदभाव नहीं किया जाएगा, हर वर्ग को समान अधिकार मिलेगा
Uttarakhand Uniform Civil Code: उत्तराखंड विधानसभा सत्र में बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर चर्चा हुई और ये सदन में पास हो गया। अब राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इसकाे लागू किया जाएगा। उत्तराखंड देश की आजादी के बाद पहला राज्य बन चुका है जहां पर यूसीसी लागू होने जा रहा है।

हालांकि बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) बिल पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस नेता आक्रामक नजर आए।
भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच इस विधेयक को लेकर जमकर बहस हुई। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यूसीसी को देश के अन्य राज्यों में भी आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि UCC में इस्लाम हो या अन्य किसी धर्म से भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा यूसीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे प्रदेश द्वारा अर्पित की गई एक आहुति मात्र है। यूसीसी के तहत जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता और समानता लाने का एक अहम प्रयास है।
वहीं सीएम ने धामी ने उत्तराखंड में यूसीसी के सदन में पास होने के बाद एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा
माँ गंगा व यमुना की उद्गम स्थली देवभूमि उत्तराखण्ड से निकली UCC के रूप में समानता और समरूपता की यह अविरल धारा संपूर्ण देश का पथ प्रदर्शित करेगी। यह विधेयक मातृशक्ति के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को भी परिलक्षित करता है।












Click it and Unblock the Notifications