Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी छात्र-छात्राओं को सौगात, लैब ऑन व्हील्स के तहत दी चार मोबाइल साइंस लैब
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से चार मोबाइल सांइस लैब की सौगात दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पहले मोबाइल सांइस लैब के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विज्ञान मॉडलों को प्रदर्शित कर रहें पीएम राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी स्थापित किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में मोबाइल साइंस लैब की उपलब्धता छात्रों को विज्ञान की आधुनिकता से जोड़ने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि इसके विज्ञान आधारित विषयों की जानकारी मोबाइल वेन के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध होगी। उन्होंने इस योजना को छात्रों के व्यापक हित में बताया।
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से राज्य के ग्रामीण, दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने कार्य किया जाना है।
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने भी लैब ऑन व्हील्स में प्रदर्शित विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान डॉ. पीयूष जोशी, विकास नौटियाल, प्रहलाद अधिकारी एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इंटरनेशनल से शिव कुमार, विकास तिवारी, भीमावाला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके अग्रवाल आदि उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications