ऑनलाइन फूड कंपनियों के डिलीवरी बॉय की लगाई गई क्लास, इस वजह से उठाया गया कदम
डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक के नियमों का पालन कराने के लिए देहरादून में परिवहन विभाग ने पहल की है। देहरादून में आरटीओ की ओर से ऑनलाइन फूड कंपनियों के डिलीवरी बॉय को ट्रेनिंग दी गई। डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक नियमों की क्लास दी गई। कहा गया कि जल्दी के चक्कर में तेज रफ्तार गाड़ी नहीं चलाएं।

ऑनलाइन फूड कंपनियों के डिलीवरी बॉय पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहता है। ऐसे में जल्दी फूड डिलीवरी के दबाव में कई बार वे हादसों का शिकार हो जाते हैं। देहरादून में आरटीओ ऑनलाइन फूड कंपनियों के डिलीवरी बॉय को ट्रेनिंग दे रहा है। डिलीवरी बॉय को जागरूक करने का फैसला सहमति से लिया गया। परिवहन विभाग की ओर से ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को दबाव नहीं डालने की हिदायत दी गई।
पिछले दिनों जल्दबाजी के चक्कर में एक डिलीवरी बॉय की जान जा चुकी है। ऑर्डर पहुंचाने की जल्दबाजी में सड़क हादसा हुआ था। सड़क हादसा के बाद परिवहन विभाग ने फूड डिलीवरी कंपनियों पर लगाम लगाने का फैसला किया है। परिवहन विभाग ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों को अल्टीमेटम दिया है।
प्रतिनिधियों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा मामला सामने आने पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को जिम्मेदार माना जाएगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम में डिलीवरी बॉय को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। दूसरे की जान जोखिम में डालकर फूड डिलीवरी करने से मना किया गया।
सुरक्षा के सभी इंतजाम ऑनलाइन फूड सप्लाई करनेवाली कंपनियों की ओर से किए जाएं। डिलिवरी बॉय को यातायात नियमों की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कैसे ट्रैफिक से सुरक्षित निकला जाए। डिलीवरी बॉय को तेज हॉर्न बजाने से भी मना किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्विग्गी, जोमैटो और ब्लैंकेट के फूड डिलीवरी बॉय शामिल हुए। जिन्हें ट्रेनिंग देकर ट्रेफिक को लेकर अवयेर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications