तवांग में चीन की गुस्ताखी को लेकर ओवैसी की टिप्पणी को लेकर सीएम धामी ने इस तरह दिया करारा जवाब

भारत-चीन संघर्ष पर ओवैसी की टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि कुछ लोग हमारी सेना और उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाते रहते हैं, उनके लिए राजनीति देश से पहले आती है इसलिए उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

China,Tawang PM Modi Asaduddin Owaisi cm pushkar singh dhami Some people keep questioning our Army

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के तवांग में चीन की गुस्ताखी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया हेै। सीएम धामी ने असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया है।

कुछ लोग हमारी सेना और उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाते रहते हैं...

भारत-चीन संघर्ष पर ओवैसी की टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ लोग हमारी सेना और उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाते रहते हैं, उनके लिए राजनीति देश से पहले आती है इसलिए मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अपने दिल्ली दौरे और पीएम से मुलाकात को लेकर सीएम धामी ने बताया कि मैंने पीएम मोदी से मुलाकात की और कुछ विषयों पर चर्चा की जो उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसमें राज्य में जलविद्युत परियोजनाओं को फिर से शुरू करना, 'भारत नेट' का चरण 2, जिसके तहत 600 गांवों को इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी।

ओवैसी ने तवांग में चीन की गुस्ताखी को लेकर मोदी पर जोरदार हमला किया

गौरतलब है कि AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने तवांग में चीन की गुस्ताखी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व दिखाने में पूरी तरह से असफल रहे हैं और अगर मीडिया में यह बात नहीं आती तो सरकार चुप ही रह जाती। उन्होंने पीएम मोदी पर यहां तक आरोप लगाया है कि वह चीन का नाम लेने से भी डर रहे हैं। इससे पहले ओवैसी ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल चुके हैं और सभी दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को उस झड़प वाली जगह पर ले चलने की भी मांग कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+