Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू, पहुंच जाइए इन खूबसूरत पहाड़ों में, Uttarakhand घूमने की 10 बेस्ट जगहें

Summer holidays, 10 best places to visit in Uttarakhand: बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि इस बार गर्मी में कहां घूमने जाएं। जहां बजट के हिसाब से हर ची​ज मिल जाए और परिवार के साथ बच्चों की भी आउटिंग हो जाए। इन सब सवालों का जबाव पहाड़ों में ही मिल सकता है।

उत्तराखंड में कई ऐसी लोकेशन है, जहां पूरे परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है और पूरा परिवार एंजॉय कर सकता है। ऐसे में उत्तराखंड की 10 बेस्ट जगह के बारे में जहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएगी।

Children summer holidays started reach beautiful mountains 10 best places to visit in Uttarakhand

मसूरी
उत्तराखंड के खूबसरत पर्यटन स्थल की बात हो तो पहाड़ों की रानी मसूरी पहले नंबर पर है। जो कि साल भर पर्यटकों की पसंद बनी रहती है। मसूरी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर है। मसूरी और उसके आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं कुछ प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण झरीपानी फॉल, लाल टिब्बा, क्लाउड्स एंड चाइल्डर्स लॉज, कैमल बैक रोड,भट्टा फाल,कैम्पटी फाल, नाग देवता मंदिर, मसूरी झील, सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस आदि कई पर्यटक स्थल हैं। यहां रूकने और खाने के लिए आसानी से होटल, गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएगी।

नैनीताल
दिल्ली, एनसीआर से लेकर आसपास के पर्यटकों की पहली पसंद है, जहां ट्रेन या गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते है। बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएगी। नैनीताल में घूमने फिरने के लिए ताल हैं। इसके साथ ही नैना देवी मंदिर,नैनी झील,तल्ली एवं मल्ली ताल, त्रिॠषि सरोवर,मॉल रोड, एरियल रोपवे प्रमुख जगह हैं। नैनीताल में ​नौकायन, राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। नैनीताल रेलवे काठगोदाम, हल्द्वानी, रेलवे स्‍टेशन 35 किमी की दूरी पर है।

ऋषिकेश
गंगा किनारे, शांति, शूकून और प्रकृति के नजारे के साथ ही रोमांच का भी यहां हर विकल्प खुला है। दिल्ली से मात्र 334 किलोमीटर दूरी पर है। ट्रेन, कार, बस हर सुविधा उपलब्ध है। आसानी से कम बजट में कमरे, आश्रम या गेस्ट हाउस मिल जाते हैं। टैंट या नदी किनारे रूकने के लिए भी सुविधा है। लक्ष्मण झूला, बीटल्स कैफ़े, त्रिवेणी घाट, कुछ वाटरफॉल भी है। साथ ही रिवर राफ्टिंग भी यहां होती है। गर्मियों की छुट्टी में बेस्ट टाइम एंजॉय करने का सबसे बेस्ट विकल्प है। बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएगी।

चकराता
देहरादून से सबसे नजदीक पहाड़ी टूरिस्ट प्लेस जो ​कि 98 किलोमीटर दूर है। यह सुंदर प्राकृतिक स्थान​ और ट्रैकिंग के लिए फेमस है। चकराता में दूर.दूर फैले घने जंगलों में जौनसारी जनजाति के आकर्षक गांव हैं। चकराता से 5 किमी पैदल चलने पर 50 मीटर ऊंचा टाइगर फॉल है। देहरादून एयरपोर्ट से चकराता तकरीबन 123 किलोमीटर दूर है।

हर्षिल
गर्मी में ठंड और स्वर्ग जैसा एहसास पाने के लिए उत्तरकाशी से करीब 80 किमी दूर हर्षिल पहुंच जाइए। भागीरथी का प्रवाह और आसपास सेब के सुंदर बगीचे पर्यटकों का काफी आ​कर्षित करते हैं। यहां पर प्राकृतिक झरने और सुंदर पहाड़ियां समय​ बिताने का सबसे बेहतर विकल्प है। प्रकृति के खूबसूरत नजारें मन को काफी आकर्षित करते हैं। भागीरथी किनारे खूबसूरत पहाड़ देखकर मन को सूकून मिल जाएगा। मुखबा, धराली भी पैदल पहुंच सकते हैं।बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएगी।

लैंसडाउन
बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। लैंसडाउन से केदारनाथ पर्वत और चौकंभा का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, जिसके चारों ओर बर्फ की चादर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहां घूमने के लिए संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च,दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील,तारकेश्वर महादेव मंदिर,टिप इन टॉप, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है।

चोपता
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपता को खूबसूरती की वजह से मिनी स्वीट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में भी पर्यटकों की पहली पसंद है। चोपता बर्फबारी और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सबसे अलग है। बांज, बुरांश और देवदार सहित अन्य प्रजाति के पेड़ों से घिरे इस क्षेत्र में बुग्याल भी हैं। चोपता से तीन किमी की पैदल दूरी तय कर तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचा जाता है।

रानीखेत
अल्मोड़ा जिले से 56 किलोमीटर दूर हिल स्टेशन है। रानीखेत में पर्यटन के लिए गोल्फ कोर्स, सैंट ब्रिजेट चर्च, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, आशियाना पार्क, मनकामेश्वर मंदिर, रानी झील, बिनसर महादेव, भालूधाम, मजखाली, ताड़ीखेत, चौबटिया आदि स्थल देखने और घूमने को मिल जाते हैं। यहां कम खर्चे में काफी कुछ प्रकृति की खूबसूरती का एहसास किया जा सकता है।

कौसानी
बागेश्वर जिले में एक खूबसूरत नजारों से युक्त हिल स्टेशन है। अल्मोड़ा से यह हिल स्टेशन लगभग 51 किलोमीटर दूर है। कौसानी में हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी और पंचुल चोटियां आदि रमणीक स्थल देखने को मिलते हैं। पहाड़ी ओक, देवदार और चीड़ के पेड़ों का जंगल भी प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराता है। ट्रेकिंग करने वालों के लिए यहां कौसानी में कैलाश ट्रेक, बेस कौसानी ट्रेक और बागेश्वर-सुंदरधुंडा ट्रेक आदि रास्ते बने हुए हैं।

मुनस्‍यारी
पिथौरागढ़ में स्थित मुनस्‍यारी एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमाओं के समीप है। मुनस्‍यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है। मुनस्‍यारी के सामने विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला का विश्‍व प्रसिद्ध पंचचूली पर्वत (हिमालय की पांच चोटियां), नन्‍दा देवी और त्रिशूल पर्वत, दाई तरफ डानाधार जो एक खूबसूरत पिकनिक स्‍पॉट भी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+