Char dham yatra: मौसम से लेकर सड़कों की स्थिति, रूट डायवर्जन का पल पल का अपडेट, इस एप में है सबकुछ
उत्तराखंड पुलिस एप पर चार धाम यात्रा का पल-पल का अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही मौसम से लेकर सड़कों की स्थिति और रूट डायवर्जन की जानकारी भी मिलेगी। इसके साथ ही किसी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए एप का प्रयोग कर सकते है।

चार धाम की यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन यात्रा के संचालन के पहले ही दिन से मौसम ने करवट बदली है और मई माह में जमबर बारिश और धामों में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में पल-पल मौसम बदल रहा है। इसके लिए जरुरी हो कि एक ऐसा माध्यम होना चाहिए जो पल पल की अपडेट देते रहे, जो कि सरकारी तौर पर भी प्रामाणिक हो।
चार धाम यात्रा का पल-पल का अपडेट
इसके लिए उत्तराखंड पुलिस का एप मददगार साबित हो सकता है। उत्तराखंड पुलिस एप पर जहां चार धाम यात्रा का पल-पल का अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही मौसम से लेकर सड़कों की स्थिति और रूट डायवर्जन की जानकारी भी मिल सकेगी। इसके साथ ही श्रद्धालु किसी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए भी एप का प्रयोग कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं से एप का प्रयोग करने की अपील
उत्तराखंड पुलिस की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं से एप का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। चारधाम यात्रा से संबंधित पल-पल की सूचना एप के माध्यम से दी जा रही है। एप में एक विकल्प दिया गया है 'रियल टाइम अपडेट' जिसमें चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जनपदों की ओर से मौसम, सड़क मार्ग एवं ट्रैफिक डायवर्जन की पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। एप में चार धाम यात्रा के साथ ही वाहन चोरी, दस्तावेजों-मोबाइल फोन खोने संबंधी शिकायतों को भी दर्ज करा सकते हैं। साथ ही महिला संबंधी प्रकरणों में गौरा शक्ति, ड्रग्स संबंधी लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड, साइबर शिकायतें, ट्रैफिक आइ, पब्लिक आइ, आवश्यक दूरभाष नंबर, आपातकालीन सूचनाएं आदि विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications