Uttarakhand char dham के कपाट बंद होने का काउंटडाउन शुरू, कल होंगे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
कल गंगोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे
Uttarakhand char dham उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम के कपाट बंद होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कल गंगोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद यमुनोत्री के और केदारनाथ धाम के कपाट के 27 अक्टूबर को भैया दूज पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार 3 मई, केदारनाथ के 6 मई और बद्रीनाथ के 8 मई को खोले गए थे। इस बार यात्रा सीजन में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं।

गंगोत्री के कपाट अन्नकूट पर्व पर 12:01मिनट पर कपाट बंद होंगे
दशहरा पर्व पर गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगा मैया के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई थी। मंदिर समिति के अनुसार इस बार गंगोत्री के कपाट 26 अक्टूबर यानि कल अन्नकूट पर्व पर बुधवार को 12:01मिनट पर कपाट बंद होंगे जबकि 12:05 पर प्रस्थान होगा। बुधवार को मां गंगा की चल विग्रह डोली मार्केंडेय स्थित मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। गुरूवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। गंगोत्री धाम के कपाट इस बार दिवाली के एक दिन बाद बंद हो रहे हैं। सालों बाद ग्रहण होने के कारण इस बार कपाट दिवाली के एक दिन बाद बंद नहीं हुए। ऐसे में 26 अक्टूबर को ही अन्नकूट पर्व पर कपाट बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भैया दूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।
केदारनाथ के कपाट भैयादूज पर्व पर आठ बजे बन्द कर दिये जायेगें
11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर को भैयादूज पर्व पर तुला लगन में प्रातः आठ बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें। कपाट बन्द होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होगी और प्रथम रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी और 29 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर शनिवार को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि का ऐलान भी विजयदशमी पर्व पर किया गया है।
चारधाम यात्रा ने इस बार नया रिकॉर्ड बना लिया
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस बार नया रिकॉर्ड बना लिया है। चारधाम यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख को पार कर चुका है। जो कि एक नया रिकॉर्ड है। कोरोनाकाल से पहले वर्ष 2019 में 34.5 लाख श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री,यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। जिससे तीन साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 2019 में चारों धाम में 3477957 श्रद्धालु, 2020 में 330039 और 2021 में 529382 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications