Char dham yatra: बंद होगा फर्जी पंजीकरण का खेल, एसआईटी टीम गठित, ऐसे करेगी काम
char dham yatra चारधाम यात्रा के दौरान बीते कुछ दिनों से लगातार फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने एसआईटी टीम गठित की है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसपी देहात लोकजीत सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया है। टीम में सीओ ऋषिकेश सहित पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

कोतवाली पुलिस एसआईटी को आवश्यक सहयोग करेगी। एसएसपी देहरादून ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी/एजेंट के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित हुई है। बताया गया कि फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रकरण में अब तक 41 अभियोग किए जा चुके हैं पंजीकृत, 08 अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी हो चुकी है।
चार धाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक 15 लाख श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए है। जबकि यात्रा को अभी एक माह का समय भी नहीं हुआ है। सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है।
जिसकी लिमिट तय है। जिसका फायदा उठाते हुए ट्रेवल एजेंट यात्रियों को फर्जी पंजीकरण कर यात्रा में भेज रहे हैं। जो कि चेक पोस्ट पर पकड़े जा रहे हैं। कई तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया है कि उनका पंजीकरण उनके ट्रैवल एजेंट ने किए हैं। सभी मामलों पर पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों और एजेंसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
जिनकी संख्या 41 पार हो चुकी है। जबकि आठ पकड़े जा चुके हैं। इस बीच मामले बढ़ते देख पुलिस ने अब एसआईटी गठित कर दी है। जो कि इन मामलों को देखेगी।
ये हैं टीम में
एसआईटी में एसपी देहात के नेतृत्व में सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी, साइबर सेल के एसआई रविंद्र नेगी, एसआई एसओजी आदित्य सैनी, महिला एसआई शालू धारीवाल, शिल्पा सैनी व ड्रोन कंट्रोल रूम की एसआई हिमानी चौधरी को शामिल किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट को एसआईटी को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications