चार धाम यात्रा 2024: जीएमवीएन को मिली अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये की बुकिंग,जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर शासन प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों में जुटी है। इस बार यात्रा को लेकर और अधिक उत्साह की उम्मीद जताई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को अब तक होटल व गेस्ट हाउस की साढ़े चार करोड़ रुपये की बुकिंग मिल चुकी है।

Char Dham Yatra 2024 GMVN has received bookings worth Rs 4 5 crore know when registrations start

यह आंकड़ा सिर्फ होटल व गेस्ट हाउस की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग का है। इसके अलावा निगम को टूर पैकेज की भी अच्छी बुकिंग मिल रही हैं। आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस बार यात्रा को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।

बता दें कि चार धाम यात्रा में जीएमवीएन के होटल व गेस्ट हाउस की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। जीएमवीएन ने फरवरी में होटल की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी। चार धाम यात्रा इस बार मई में शुरू होने जा रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुर्हुत की अभी घोषणा नहीं हुई है। जो कि अक्षय तृतीया को ही परंपरागत तरीके से खोले जाते हैं। ऐसे में 10 मई को ही चार धाम यात्रा की शुरूआत होगी। इससे पहले अप्रैल में ही चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

इसको लेकर पर्यटन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि एक अप्रैल से चारधाम यात्रा का पंजीकरण शुरू किया जा सकता है। बदरीनाथ, केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि जारी होनी बाकी है। इस बार पंजीकरण करने वाली कंपनी की ओर से यात्रियों को इलेक्ट्राॅनिक टोकन दिए जाएंगे। शासन को उम्मीद है कि इस बार यात्रा का आंकड़ा 60 लाख को पार कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+