Char dham yatra 2023: बिना पंजीकरण के हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे यात्री, ये हैं नियम

चारधाम यात्रा में हेली सेवा के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया। बिना पंजीकरण के हेली सेवा का टिकट बुक नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही एक आईडी से 6 सीटें ही बुकिंग की जा सकेगी।

Char dham yatra 2023 kedarnath heli service not able to book online tickets without registration

चारधाम यात्रा में हेली सेवा के जरिए दर्शन करने वाले यात्रियों को पंजीकरण अनिवार्य किया गया। बिना पंजीकरण के हेली सेवा का टिकट बुक नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही एक आईडी से 6 सीटें ही बुकिंग की जा सकेगी। इस बार केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा को अधिक पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है।

टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। जिसके लिए इस बार नई व्यवस्था बनाई गई है। रेलवे की तर्ज पर टिकट बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को सौंपा गया है। साथ ही हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

200 सीटों का इमरजेंसी कोटा निर्धारित

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 200 सीटों का इमरजेंसी कोटा निर्धारित किया गया। ये सीटें रुद्रप्रयाग के डीएम के नियंत्रण में रहेगी। इमरजेंसी कोटे से वीआईपी या अन्य अतिथियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी। इमरजेंसी कोटे से दी जाने वाली सीटों के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन कर दिया है। चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+