चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित

उत्तराखंड के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गए हैं। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

char dham yatra 2023 date time opening doors gangotri yamunotri kedarnath badrinath announced.

उत्तराखंड के चारों धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गए हैं। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खोल दिए जाएंगे

आज चैत्र शुक्ल शष्ठी और मां यमुना के अवतरित दिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त तय कर दिए गए हैं। यमुनोत्री मन्दिर समिति के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनि देव महाराज जी की अगवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी और 22 अप्रैल अक्षय तृतीया को कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे

गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) में श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को मां गंगा की डोली भैंरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी।

केदारनाथ 25 अप्रैल को सुबह 6:20 पर, बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7:10 बजे

केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ के कपाट खोलने से पहले 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी। भगवान केदार की चल उत्सव विग्रह डोली 21 अप्रैल को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 22 को डोली फाटा व 23 को गौरीकुंड में प्रवास करेगी। 24 को गौरीकुंड से प्रस्थान कर जंगलचट़्टी, भीमबली, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट होते हुए आराध्य की डोली अपने धाम केदारनाथ पहुंचेगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7:10 बजे खोले जाएंगे। गाडू घड़ा की कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+