Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर जीत की जुगत, छोटी बैठकों के अभियान को गति दे रही भाजपा

Uttarakhand: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी हर मतदाता वोटर तक पहुंचने के लिए, 5 तरह की छोटी बैठकों के अभियान को राज्य स्तर पर गति दे रही है । जिसमे मुख्य तौर से नव मतदाता, महिला, बूथ स्तर प्रभावशाली की वोटर्स और अन्य प्रमुख वर्गों के मतदाताओं के साथ चर्चा कर भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में जनादेश देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

uttarkhand news jpg

उत्तर प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हम 5 तरीके से कमरा एवं छोटी बैठक का विशेष अभियान चला रहे हैं । यह बैठकें स्थान, वर्ग और संख्या विशेष के अनुसार बंद कमरे और सार्वजनिक रूप से की जा रही हैं। इस दौरान हमारे पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न वर्गों के वोटर्स टारगेट कर उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । जिसके क्रम में नव मतदाता, महिला, पार्टी के की वोटर, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों और अन्य वर्गों के साथ बैठा जाएगा। जिसमे पन्ना स्तर पर न्यूनतम 5-6 लोगो तक की संख्या की बैठकें भी की जाएंगी।

मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इन बैठकों को संचालित करने की जिम्मेदारी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों को दी गई है । जिसमे नव मतदाता से जुड़ने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा, मातृशक्ति से संपर्क की जिम्मेदारी महिला मोर्चा, पूर्व सैनिकों एवं कर्मचारी के साथ चर्चा का काम पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ बैठने की जिम्मेदारी संबंधित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इन प्रकोष्ठों की टीम बूथ स्तर पर पन्ना टोलियों से समन्वय बनाते हुए इन सभी बैठकों को आयोजित करेंगे। लक्ष्य साफ़ है कि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करना और इस बढ़े हुए प्रतिशत में अधिकांश हिस्सा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में हासिल करना है । इन बैठकों को स्वयं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा मोनिटर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद, कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी, भाजपा ने दिया ये जबाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+