उत्तराखंड: नहीं बचेगा चमोली हादसे का गुनहगार, कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन अधिकारी सस्पेंड

Chamoli Accident Updates: उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत के बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। जिस परिवार के लोगों की मौत हुई वहां मातम पसरा हुआ है। वहीं इस बीच धामी सरकार ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।

ताजा जानकारी के मुताबिक कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। एसटीपी की देखरेख में लगे कंपनी के अपर सहायक अभियंता, प्रभारी अवर अभियंता। साथ ही विदयुत वितरण खंड अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Chamoli Accident Update

चमोली के डीएम ने दी एक्शन की जानकारी
वहीं चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कल चमोली जिले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आज, सीएम धामी के निर्देश के बाद प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

कैसे हुई घटना (Chamoli Accident)
दरअसल, देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जिसका पंचनामा करने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया. उन्होंने कहा कि इस दौरान 22 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+