उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मध्य प्रदेश के 45 यात्री थे सवार

Uttarakhand accident news उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई। यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई। बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

bus full passengers lost control overturned Gangotri Highway Uttarkashi 45 passengers Madhya Pradesh were board

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे। अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई। बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 23 मई 2025 को उत्तरकाशी में समय लगभग 10:00 बजे थाना धरासू द्वारा SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को सूचित किया गया कि धरासू बैंड के पास एक बस (UK13 PA 0085) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक सूचना के अनुसार वाहन (बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई थी।

बस में कुल 41 व्यक्ति सवार थे। SDRF और जिला पुलिस बल द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में 08 से 10 व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+