उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा आयोजित, जानिए क्या रहेगा खास

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में आयोजित होगा। बजट सत्र में धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024.25 का आम बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि सत्र को एक मार्च तक चलाया जा सकता है। हालांकि कार्यमंत्रणा की बैठक में ही इस पर चर्चा होगी।

Budget session Uttarakhand Assembly will be held Dehradun from 26th February, know what will special

धामी सरकार का बजट सत्र 26 फरवरी से 1 मार्च देहरादून में आयोजित हो सकता है। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक मेें देहरादून में ही बजट सत्र कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि सत्र को देहरादून कराने को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने भी अब इसको लेकर अपने विधायकों से जबाव तलब किया है।

बता दें कि सत्ता पक्ष, विपक्ष के कई विधायकों ने गैरसेंण में ठंड होने की वजह से देहरादून में ही सत्र कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद सत्र को देहरादून में कराने का निर्णय लिया गया। पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत ने भी गैरसेंण में सत्र न कराने का अनुरोध करने वाले विधायकों पर जमकर सियासी प्रहार किया है।

पक्ष विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। बताया गया है कि राजभवन से भी शीघ्र ही सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद सत्र को लेकर पुलिस और प्रशासन अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर देगी। बता दें कि हाल ही में सरकार ने यूसीसी और राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण के बिल को पास कराने के लिए देहरादून में सत्र आहूत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+