UP: गुंडे पुकारते है अखिलेश आए, अतीक-मुख्तार का उद्धार तुम से... BJP का नया कैंपेन सॉन्ग-VIDEO
भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए कैंपेन सॉन्ग में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश को अपराधियों को समर्थक बताया है। कहा है कि अपराधियों को नेता बनाया तुम ने था, अतीक और मुख्तार का उद्धार तुम से था।

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर राजनीतिक दलों में साफ देखने को मिल रहा है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने विपक्षी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव (Akhileh Yadav) पर तीखा प्रहार किया। बीजेपी ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग जारी कर अखिलेश यादव को घेरा। गाने का शीर्षक रखा कि गुंडे पुकारते है अखिलेश आए।
बीजेपी ने अपने नए कैंपेन गीत से साफ लफ्जों में कह दिया है कि अखिलेश यादव के शासन में उत्तर प्रदेश किस तरह से संकट में था। यह गाना पिछले साल लॉन्च किए गए अखिलेश यादव के कैंपेन सॉन्ग पर कटाक्ष करता है, जिसका शीर्षक था कि जनता पुकारती है अखिलेश आई।
क्या है पूरा सॉन्ग?
गुंडे पुकारते है अखिलेश आए,
दंगों में यूपी को वापस जलाइए,
यूपी को जिसने लूटा, वो नेता आप ही हैं
जेपी (जयप्रकाश नारायण) के सपने तोड़ने वाले बेटा, तुम्ही थे...
अपराधियों को अखिलेश का समर्थन
बीजेपी ने अपने कैंपेन सॉन्ग के जरिए अखिलेश को अपराधियों को समर्थक बताया है। कहा है कि अपराधियों को नेता बनाया तुम ने था, अतीक और मुख्तार का उद्धार तुम से था... मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे गैंगस्टर से नेता बने लोगों को संदर्भित करता है, जिन्हें अखिलेश यादव जैसे नेताओं का समर्थन प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications