Hello,BJP सांसद से आप बात करना चाहते हैं वो संपर्क में नहीं, AAP ने कराई गुमशुदगी दर्ज, जानिए पूरा प्रकरण

टिहरी भाजपा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को लेकर पत्र वायरल

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को लेकर एक भाजपा संगठन का पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा संगठन ने टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से सम्पर्क नहीं हो पाने का जिक्र किया है। इस पत्र के सोशल मीडिया में वायरल होते ही जमकर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस पूरे प्रकरण में थाने में गुमशुदगी तक दर्ज कराई है।

 सांसदों की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी

सांसदों की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी

भाजपा प्रदेश संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए हर विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसमें सभी सांसदों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रमों में सांसदों के समन्वय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया था। उनकी ओर से तैयार किए गए कार्यक्रम में सभी सांसदों और मन की बात के लिए चिह्नित स्थान का जिक्र किया गया है। लेकिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम के आगे लिखा गया है कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया

विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया

ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिससे साफ है कि संगठन और सांसद के बीच समन्वय नहीं है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा के आरोप कई बार लगते आ रहे हैं। कई मौकों पर सांसद का अपने क्षेत्र में न होना चर्चा का विषय रहा है। लेकिन इस बार पार्टी संगठन के एक पत्र से साफ हो गया कि सांसद पार्टी संगठन से भी संपर्क में नहीं है। जिससे विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है।

 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर पी रतूड़ी के नेतृत्व में आज देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित चौकी नेहरू कॉलोनी पहुंचकर टिहरी लोकसभा सांसद राज्य लक्ष्मी शाह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान आरपी रतूड़ी ने कहा कि पिछले लंबे समय से भाजपा की टिहरी से सांसद राज्य लक्ष्मी शाह क्षेत्र से गायब है और जनता के बीच दिखाई नहीं दे रही साथ ही लोकसभा टिहरी में विकास कार्य ठप पड़े हैं उन्होंने कहा हद तो तब हो गई जब बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर राज्य लक्ष्मी शाह को गुमशुदा बताया उन्होंने कहा यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा भी मानती है कि उनकी सांसद गुमशुदा है।

प्रोटोकॉल रानी की तरह बना कर रखा और जनता से दूरी बनाए रखी:AAP

प्रोटोकॉल रानी की तरह बना कर रखा और जनता से दूरी बनाए रखी:AAP

इस मौके पर उमा सिसोदिया ने कहा कि 5 साल पहले जब राज्य लक्ष्मी शाह सांसद बनी थी तब से लेकर अब तक वह जनता के बीच में नहीं है और इस दौरान वह कभी भी एक्टिव नजर नहीं आई उन्होंने कहा कि राज्य लक्ष्मी शाह ने अपना प्रोटोकॉल रानी की तरह बना कर रखा और जनता से दूरी बनाए रखी। इस मौके पर गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि सांसद राज्य लक्ष्मी शाह ने जनप्रतिनिधि की भाषा ही बदल दी है क्योंकि वह एक ऐसी सांसद हैं जो सदैव जनता से दूरी बनाए रखती हैं फिर भी भारतीय जनता पार्टी उन्हीं को टिकट देती है इससे यह जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी राजा महाराजाओं की पार्टी है उन्होंने आरोप लगाया कि ना तो टिहरी लोकसभा में विकास कार्य ही हुए हैं और ना ही ना ही सांसद महोदया एक्टिव दिखाई देती हैं ऐसे में आम जनता अपना दुख दर्द किसको सुनाएं उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस बात का अवश्य ध्यान रखें की आम जनता के कार्य करने वाले लोगों को ही जिताए किसी राजा रानी को नहीं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+