लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस समेत दूसरे दलों में सेंधमारी

उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। भाजपा ने दूसरे दलों से पदाधिकारियों को अपने पाले में लाकर कुनबा बढ़ाने का सिलसिला तेज कर दिया है। आज सदस्यता अभियान के छठे चरण में कांगे्रेस समेत दूसरे दलों से ब्लॉक प्रमुख और दर्जनों प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाजपा में ज्वाइनिंग ली है।

 BJP membership campaign intensifies before Lok Sabha elections burglary in Congress other parties

आज शामिल होने वालो में कोटद्वार की रहने वाली कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा 20 लोगों के साथ भाजपा में शामिल हुई। साथ ही एक अन्य कार्यक्रम में पार्टी ज्वाइन करने वालों में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रूप में अशोक राणा, नरेश गिरी, जगदीश चंद्र, भूपेंद्र सिंह राणा, रविता देवी, लक्ष्मण राणा, कृष्ण राणा समेत सैकड़ो समर्थकों में भाजपा को सदस्यता ली।

भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को फूलमाला एवं पटका पहना कर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के कामों एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर, सभी पार्टियों एवं सामाजिक क्षेत्रों के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।

आज जनता अपने आसपास विकास को महसूस कर रही है लिहाजा जनता का दवाब अपने जनप्रतिनिधियों पर रहता है कि वे विकसित भारत की यात्रा में मोदी जी का साथ दे। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी नकल निरोधक, मातृ शक्ति आरक्षण, धर्मांतरण, राज्य आंदोलनकारी आश्रितों को आरक्षण और यूसीसी जैसे ऐतिहासिक कानून लेकर आए हैं। जिससे प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक 5 बड़े ज्वाइनिंग कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में आयोजित किए गए हैं जिसमे विभिन्न दलों के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता लेने वाले आप सभी लोगों के अतिरिक्त बहुत बड़े पैमाने पर सदस्यता कार्यक्रम किए जाने वाले हैं।

यह सिलसिला और अधिक तेजी से चलने वाला है क्योंकि बड़ी संख्या में उनके विधायक, पूर्व विधायक समेत छोटे बड़े हर स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क में हैं। प्रदेश एवं जिला स्तर पर गठित पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी द्वारा सबके नामों पर विचार करने के बाद उन्हे शीघ्र ही पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+