हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डिजिटल नॉमिनेशन,जानिए कैसे होता है ऑनलाइन नामांकन
हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नॉमिनेशन किया। इस तरह डिजिटल नॉमिनेशन करने के साथ ही नया इतिहास बन गया है। त्रिवेंद्र रावत ने हरिद्वार पहुंचकर कार्यालय से ही नॉमिनेशन फाइल किया।

मां गंगा की पावन भूमि से पहला डिजिटल नामांकन शुरू
इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं। मां गंगा की पावन भूमि से उत्तराखंड का यह पहला डिजिटल नामांकन शुरू हुआ हैं। डिजिटल नामांकन बजट फ्री हैं साथ ही समय भी बचता हैं।
कल पर्चा दाखिल करेंगे
उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद आज से नामांकन शुरू हो गए हैं। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा ने अपना नामांकन दाखिल किया। हरिद्वार सीट पर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सीट पर आज पहले ऑनलाइन नामांकन किया। इसके बाद 23 मार्च कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप पर्चा दाखिल करेंगे। 26 मार्च को गढ़वाल सीट पर पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी और टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह पर्चा भरेंगी। नैनीताल संसदीय सीट पर 27 मार्च को पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट नामांकन करेंगे।
डिजिटल नॉमिनेशन की प्रक्रिया
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन और शुल्क जमा करने की सुविधा दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने की अलग से सुविधा प्रदान की है। ऐसे उम्मीदवार जो ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करना चाहते हैं। वह https://suvidha.eci.gov.in/login लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कर सकते हैं। उसके बाद उसकी प्रिंट निकाल कर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
धनराशि जमा करने के लिए विकल्प पे लिंक
इसी प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। प्रिंट आउट निकालने के बाद नोटराइजेशन कराकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं। ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के बाद धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। नामांकन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद जमानत धनराशि जमा करने के लिए विकल्प पे लिंक दिखाई पड़ेगा। जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत नगद रुप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमानत धनराशि जमा कर सकते हैं।
Source: DW












Click it and Unblock the Notifications