उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी राहत, विधायक के बेटे और पूर्व विधायक ने भाई समेत छोड़ा मैदान
उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के लिए राहत की खबर है। विधायक के बेटे और पूर्व विधायक समेत कई दावेदारों ने पार्टी के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। इससे काफी हद तक भाजपा ने डेमेज कंट्रोल कर लिया है कर्णप्रयाग से थराली विधायक के पुत्र ने पार्टी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।
रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाई समेत अपना नामांकन भी वापिस ले लिए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज के बाद जो लोग पार्टी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देंगे, उनके नामों पर एक दो दिन विचार विमर्श कर अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनावों में संगठन को सर्वोपरि रखते हुए 85 से कम 90 प्रतिशत हार्ड कोर कार्यकर्ताओ और युवाओं को निकाय मे टिकट दिये हैं। पार्टी ने अधिकांश टिकटों में पार्टी प्रतिबद्धता और सक्रियता को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही से पूर्व अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नाम वापिस नहीं लेने वालों को भी समर्थन देने का एक और मौका दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्पष्ट किया कि भाजपा सैद्धांतिक और विचार समर्पित कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही वजह है कि इस बार के निकाय चुनाव में लगभग सभी सीटों पर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओ को टिकट मे तरजीह दी गई है। जो कार्यकर्ता लंबे समय से पूरी कर्मठता और समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम कर रहा है, उन्हें प्राथमिकता दी गई है। जिसमें हार्ड कोर कैडर और युवाओं को भी विशेष रूप से अधिक अवसर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जीत की संभावना और योग्य उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण हमारे सामने बड़े पैमाने पर विकल्प सामने आए थे। लेकिन पार्टी के अनुशासित सिपाही होने के नाते अधिकांश ने नाम वापिस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कैडर आधारित पार्टी है, लिहाजा हमारी प्राथमिकता उनकी मनोभावना एवं अपेक्षाओं का अहसास करते हुए सामंजस्य बिठाने की है।
पार्टी नहीं चाहती है कि जिन्होंने अपना अमूल्य योगदान पार्टी में दिया है उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। यही वजह है कि उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे नाम वापिसी की तिथि निकलने के बाद भी पार्टी उम्मीदवार को समर्थन दे सकते हैं। उन्होंने तीन स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जताई है। जिसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications