केदारनाथ धाम में क्या-क्या बोले पीएम मोदी, पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें

देहरादून, नवंबर 05। गोवर्धन पूजा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने बाब केदार का रूद्राभिषेक किया और गुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित भी किया। पीएम ने अपने संबोधन में सबसे पहले उत्तराखंड की त्रासदी का जिक्र किया।

Recommended Video

    PM Modi Kedarnath: Baba Kedar के दर्शन कर क्या बोले PM मोदी, जानें | Kedarnath Dham | वनइंडिया हिंदी
    narendra modi

    पीएम मोदी के संबोधन की बढ़ी बातें:-

    • - पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'जय बाबा' केदारनाथ के जयघोष के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आता हूं तो यहां के कण-कण से जुड़ जाता हूं। यहां का वातावरण एक अलग ही सुखद अनुभव प्रदान करता है।
    • - पीएम मोदी ने केदारनाथ त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि जब 2013 में यहां प्रलय आई थी तो मेरा मन बहुत विचलित हुआ था। मैं उस वक्त गुजरात में था, लेकिन मेरा दिल और दिमाग केदारनाथ में था। पीएम मोदी ने कहा कि उस त्रासदी को देख लोगों ने ये सोचा था कि क्या फिर से केदारनाथ धाम ठीक हो पाएगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा और देखिए यहां का विकास कार्य ईश्वर की कृपा से पूरा हुआ।
    • - पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी आज यहां आदि शंकराचार्य समाधि के उद्घाटन के साक्षी हैं। उनके भक्त यहां आत्मा में मौजूद हैं। देश के सभी मठ और ज्योतिर्लिंग आज हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
    • - प्रधानमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में जब विकास कार्य चल रहे थे तो वो दिल्ली से ही इसपर नजर रखते थे। उन्होंने बताया कि ऐसा ड्रोन फुटेज के जरिए किया करते थे। विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पीएम ने सभी रावल-पिरोहितों का धन्यवाद किया।
    • पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब अध्यात्म और धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन भारतीय दर्शन मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को समग्र रूप से देखता है और इस सच्चाई के प्रति समाज को जागरूक करने का काम आदि शंकराचार्य ने किया।
    • पीएम मोदी ने अयोध्या में मनाए गए दीपोत्सव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हाल ही में वहां दीपोत्सव मनाया गया। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना पर काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब, देश का लक्ष्य ऊंचा है और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक समय सीमा भी निर्धारित की गई है।
    • पीएम मोदी ने उत्तराखंड में टूरिज्म के बढ़ावे को लेकर कहा कि ये दशक पूरा उत्तराखंड है। आने वाले 10 सालों में उत्तराखंड में इतने पर्यटक आएंगे, जितने 100 साल की तुलना में नहीं आए होंगे। पीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड में चार धामों से सड़क संपर्क और हेमकुंड साहिब के पास रोपवे सहित कई बुनियादी ढांचागत कार्यों की योजना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+