बंटोगे तो कटोगे का विकल्प तुष्टिकरण मे ढूंढ रही है कांग्रेस, BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कही ये बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ से जारी जीत के क्रम को निकायों एवं पंचायत चुनाव में भी दोहराने का दावा किया है। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा मोदी, योगी और धामी की तारीफ को उन्होंने वो सच बताया जो आखिरकार जुबान पर आ ही गया।
उनका कथन बटोगे तो कटोगे का विकल्प तलाशने को उनकी तुष्टिकरण नीति की नए सिरे से तराशने की कोशिश बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निकाय चुनावों को लेकर अहम बैठक में शामिल हुए।

महेंद्र भट्ट ने कहा, केदारनाथ के चुनाव में जिस तरह की शानदार जीत हमें मिली है पार्टी उसे आने वाले सभी चुनाव में बरकरार रखेगी। चाहे वह निकायों के चुनाव हो या उसके बाद होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हों। चुनाव को लेकर पार्टी का संगठन पूरी तरह तैयार है और जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, हम अपनी रणनीति धरातल पर उतरना शुरू कर देंगे। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है कि विकास के मुद्दे पर प्रदेश की सनातन प्रेमी जनता का विश्वास हासिल करना।
पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा पीएम मोदी सीएम योगी और पुष्कर धामी का विकल्प नहीं होने के बयान को पूछे सवाल पर कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर सत्य का अनुभव अक्सर हो जाता है। साथ ही कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष के नेताओं को भी भाजपा के इन सभी नेताओं की लोकप्रियता और कार्यक्षमता का अहसास है। यही वजह है कि जब भी हमारी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को वे जनता के बीच पाते हैं तो फिर नकारात्मक राजनीति पर उतर जाते हैं। लेकिन यह खुशी की बात है कि हरदा को इस सच्चाई का अहसास हुआ है।
वहीं उनके बंटेंगे तो कटेंगे का काट नहीं निकलने वाले बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस इसमें एकता का संदेश नहीं देख पाई और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति ही करती रही है। लेकिन जनता उनकी समुदाय विशेष की रणनीति को बखूबी पहचान गई है। लिहाजा पीएम मोदी और सीएम योगी के देश को जोड़ने वाले नारों का काट ढूंढना उनके लिए असंभव है ।












Click it and Unblock the Notifications