Wildlife Institute of India यूपी के बहराइच में भेड़ियों के आतंक से निजात दिलाने में जानिए कैसे निभाएगी भूमिका
Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़िए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भेड़िए द्वारा लगातार मासूम बच्चों का शिकार किया जा रहा है। सरकार से लेकर प्रशासन स्तर तक एक्सपर्ट्स की टीमें भेड़ियों को कंट्रोल करने में जुटी हैं। लेकिन अब तक इसका कुछ खास असर नजर नहीं आ रही है।
उत्तर प्रदेश के एक्सपर्ट्स की मदद के लिए अब उत्तराखंड से वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक भी मदद में जुट गए हैं। इसके लिए एक्सपर्ट् टीम बहराइच भी पहुंच गई है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर बिलाल हबीब ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि वे इस मामले में उत्तर प्रदेश से लगातार संपर्क में हैं।

बहराइच पहुंची डब्ल्यूआईआई
उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन में फिलहाल एक सदस्य बहराइच पहुंच गए हैं। जो कि एक्सपर्ट्स टीम की इस मामले में मदद करेंगे। डॉक्टर बिलाल हबीब ने कहा कि इस समय भेड़ियों से लोगों को सुरक्षित करना पहली प्राथमिकता है। उसके बाद ही इनके कारणों की समीक्षा की जाएगी। ये घटनाएं किस वजह से बढ़ी और इनके क्या कारण हो सकते हैं। इसके लिए भी जानकारी जुटाई जाएगी।
कई गांवों में भेड़ियों का आतंक
उत्तरप्रदेश के बहराइच में कई गांवों में इस समय भेड़ियों का आतंक है। आए दिन भेड़िया लोगों को निशाना बना रहे हैं। राज्य सरकार इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वन्य जीवों के आबादी में आने से घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में आसपास के लोगों से दिन और खासकर रात में विशेष सर्तकता बरतने को कहा जा रहा है। भेड़िया ग्रुप में ही शिकार करते हैं। ऐसे में लोगों ने रात में बाहर निकलना बंद कर दिया है।
वैज्ञानिक शिकारी वन्यजीवों पर कर रहे काम
उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शिकारी वन्यजीवों पर काम कर रहे हैं। जो कि भेड़ियों की गतिविधियों से लेकर उनके व्यवहार को अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में इस मिशन को कामयाबी दिलाने में इनकी अहम भूमिका हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications