Bageshwar Dham: बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले-तीर्थ की पवित्रता बनाएं न कि पिकनिक स्पॉट
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा अर्चना की। धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों अपील की कि कहा कि तीर्थ की पवित्रता बनाए रखें।

Bageshwar Dham बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर संतों से आर्शीवाद लिया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वालों का तांता लगा रहा। धीरेंद्र शास्त्री ने बद्रीनाथ से वीडियो जारी कर लोगों अपील की।
बदरी विशाल के दर्शन के बाद साधु-संतों से भी मिले
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से धीरेंद्र शास्त्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपैड पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बदरी विशाल के मंदिर पहुंचे। बदरी विशाल के दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री साधु-संतों से भी मिले। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री खाक चॉक के बाबा बालक नाथ के आश्रम गए। साथ ही लोगों से भी मिले।
तीर्थ को पिकनिक स्पॉट न बनाएं
धीरेंद्र शास्त्री से मिलने और उनका आर्शीवाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। धीरेद्र शास्त्री ने बद्रीनाथ धाम के मौसम और वातावरण का भी जिक्र करते हुए काफी प्रसन्नता व्यक्त किया। धीरेंद्र शास्त्री ने बद्रीनाथ से वीडियो जारी कर लोगों अपील की।उन्होंने कहा कि तीर्थ की पवित्रता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि तीर्थ को पिकनिक स्पॉट न बनाएं। प्रदर्शन की जगह भी न बनाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से धामों की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications