केदारनाथ की तरह बदरीनाथ में भी ध्यान गुफा तैयार, यात्राकाल में योग,साधना, ध्यान के लिए ऐसे होगी बुकिंग

बदरीनाथ धाम में ऋषि गंगा ध्यान केंद्र के नाम से दो ध्यान केंद्र गुफा तैयार की हैं। इसकी बुकिंग नगर पंचायत की ओर से कराई जाएगी। यह बुकिंग अभी ऑफलाइन होगी और यहां दिन और रात के लिए बुकिंग होगी।

badrinath Kedarnath pm modi cave ready booking done for yoga, meditation journey. booking tourist

केदारनाथ की तरह अब बदरीनाथ धाम में भी तीर्थ यात्री ध्यान गुफा में समय बीता सकेंगे। बदरीनाथ धाम में ऋषि गंगा के समीप नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से ध्यान केंद्र गुफा बनाई गई है। जो कि पत्थरों के बीच गुफा तैयार की गई है।

ऋषि गंगा ध्यान केंद्र के नाम से दो ध्यान केंद्र गुफा तैयार
बदरीनाथ धाम में अगले सीजन से तीर्थ यात्री ध्यान और योग के लिए अलग से समय निकाल सकें इसके लिए बदरीनाथ में व्यवस्था शुरू की जाएगी। नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम में ऋषि गंगा ध्यान केंद्र के नाम से दो ध्यान केंद्र गुफा तैयार की हैं। इसकी बुकिंग नगर पंचायत की ओर से कराई जाएगी। यह बुकिंग अभी ऑफलाइन होगी और यहां दिन और रात के लिए बुकिंग होगी।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ध्यान लगाया था

केदारनाथ में ध्यान गुफा को लेकर तीर्थ या​त्रियों में दिखने वाले उत्साह के तर्ज पर बद्रीनाथ में भी प्रशासन ने ध्यान गुफा तैयार की है। केदारनाथ में गुफा मंदाकिनी नदी के दूसरी ओर केदारनाथ मंदिर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर दुग्ध गंगा के पास स्थित है। गुफा का एक दिन का किराया तीन हजार रुपये है। इसके अलावा केदारनाथ की पहाड़ी पर दो अन्य गुफाएं भी हैं और जो कि इस सीजन में शुरू हो गई है। हालांकि श्रद्धालुओं में सबसे अधिक क्रेज उसी गुफा का है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ध्यान लगाया था। ऐसे में इस तरह के कॉन्सेप्ट के जरिए धामों में तीर्थ यात्रियों को ध्यान और योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+