Badrinath dham: तीर्थ पुरोहित व पंडा समाज का विरोध प्रदर्शन, वीआईपी कल्चर समेत इन मांगों को लेकर जताई नाराजगी

चार धाम यात्रा शुरू होते ही धामों में व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर ​स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

पहले केदारनाथ में व्यापारियों का विरोध और अब बद्रीनाथ धाम में पुरोहितों और पंडा समाज ने विरोध शुरू कर दिया है। बदरीनाथ धाम में वीआईपी व्यवस्था और बामनी गांव को जाने वाले आम रास्ता बंद करने के विरोध में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और स्थानीय लोग विरोध में उतर आए हैं।

Badrinath Dham Protest by Tirtha Purohit Panda Samaj expressed displeasure over demands VIP culture

पंडा पुरोहितों ने बैकडोर एंट्री को लेकर भी कड़ा विरोध जताया है। साथ ही तीर्थ पुरोहितों की बेरोकटोक मंदिर परिसर में आने जाने की सुविधा देने की मांग की है।

पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों ने इसके विरोध में मंदिर परिसर के पास ही बैठकर सांकेतिक धरना दिया। इतना ही नहीं पंडा समाज से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। पुरोहितों का कहना है कि मंदिर में वीआईपी कल्चर को खत्म करना होगा साथ ही पुरोहितों के हक हूककों को मंदिर समिति को छीनने नहीं दिया जाएगा।

इसके लिए वे प्रशासन को मांग पत्र भी सौंप रहे हैं। पुरोहितों ने धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का भी विरोध जताया है। पुरोहितों का कहना है कि धाम में हो रहे पुर्ननिर्माण के कार्यों की वजह से धाम का पौराणिक अस्तित्व खतरे में हैं।

तीर्थ पुरोहित नरेशआनंद नौटियाल ने कहा कि मंदिर समिति की ओर से वीआईपी कल्चर सिस्टम और हमारे हक हकूकों को छीना जा रहा है। इसके विरोध में पंडा समाज एक जुट होकर विरोध कर रहे हैं। अगर प्रशासन ने पंडा समाज की मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

बदरीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खोले गए। कपाटोद्घाटन के बाद से देर सायं तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बदरीनाथ धाम के साथ ही यमुनोत्री में भी प्रशासन की ओर से शुरू किए गए गेट सिस्टम और वन वे का विरोध शुरू हो गया है। पंडा पुरोहितों की मांग है कि प्रशासन को यात्रियों को वेबजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। जो यात्री धाम में दर्शन के लिए आना चाहते हैं, उन्हें किसी तरह की रोक नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+