असम सीएम हिमंत बिस्वा ने पार की हदें, बोले- क्या हमने राहुल से मांगा राजीव गांधी के बेटे होने का सबूत

नई दिल्ली, 11 फरवरी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बहुत हल्के स्तर की टिप्पणी की है। बीजेपी नेता सरमा ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि राहुल गांधी से क्या पूछा जाना चाहिए कि उनके पिता कौन हैं। सरमा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की तो राहुल गांधी नइसके सबूत मांग रहे थे। क्या हमने कभी उनसे सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?

Recommended Video

    Uttarakhand Election 2022: Assam CM Himanta Biswa Sarma का Rahul Gandhi पर तंज | वनइंडिया हिंदी
    असम सीएम

    सरमा ने कहा कि अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने स्ट्राइक की है तो की है। इस पर राहुल गांधी को सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने सेना का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि राज्यों का संघ है। यह सब सुनकर लगता है कि क्या जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। उनका कहना है कि मदरसे खोलना सही है, मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलना सही है। ऐसे में उनकी ध्रुवीकरण की राजनीति का खत्म होना जरूरी है। मुझे लगता है कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के बाद उनका ध्रुवीकरण का ये खेल काफी हद तक खत्म हो जाएगा। बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी में जाने से पहले लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में ही रहे हैं।

    उत्तराखंड में आखिरी दौर में पहुंचा चुनाव प्रचार

    उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब एकदम आखिरी दौर में है। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। ऐसे में सबी दलों ने राज्य मे ताकत झोंक रखी है। बता दें कि 2017 में हुए विधानभसभा चुनाव में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+