Asaduddin Owaisi ने किस घटना को लेकर कहा-मुसलमानों को भारत में अछूत बना दिया.. मोदी सऊदी या दुबई के PM तो नहीं
Asaduddin Owaisi news: उत्तराखंड के चमोली की घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के के संस्थापक असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर हमला किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुसलमानों को भारत में अछूत बना दिया गया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा 15 मुसलमान परिवारों का सामूहिक बहिष्कार किया जा रहा है। चमोली के व्यापारियों ने धमकी दी है के 31 दिसंबर तक मुसलमानों को चमोली छोड़ देना होगा। अगर मकान मालिक मुसलमानों को घर देंगे तो ₹10,000 का जुर्माना देना होगा।

ओवैसी ने आगे लिखा कि ये वही उत्तराखण्ड है जहां की सरकार समानता के नाम पर यूनिफार्म सिविल कोड लागू कर रही है। क्या चमोली के मुसलमानों को समानता और सम्मान से जीने का हक़ नहीं है?। उन्होंने इसके बाद पीएम मोदी को भी घेरा और कलिखा कि मोदी अरब शेखों से गले मिल सकते हैं तो चमोली के मुसलमानों को भी गले लगा सकते हैं। आख़िरकार मोदी भारत के प्रधान मंत्री हैं, सऊदी या दुबई के तो नहीं।
मुसलमानों को भारत में अछूत बना दिया गया है। उत्तराखण्ड के चमोली में 15 मुसलमान परिवारों का सामूहिक बहिष्कार किया जा रहा है। चमोली के व्यापारियों ने धमकी दी है के 31 दिसंबर तक मुसलमानों को चमोली छोड़ देना होगा। अगर मकान मालिक मुसलमानों को घर देंगे तो ₹10,000 का जुर्माना देना…
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 20, 2024
दो पक्षों के बीच कई मामलों में विवाद
बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले में हिंदू और मुस्लिम के दो पक्षों के बीच कई मामलों में विवाद हो गया। जिसके बाद खानसर कस्बे में व्यापारियों के एक संगठन ने लगभग 15 मुस्लिम परिवारों को 31 दिसंबर तक शहर छोड़ने के लिए कहने का प्रस्ताव पारित किया है।
मकान मालिकों पर जुर्माना लगाने की बात
ऐसा न करने पर न केवल इन परिवारों के खिलाफ बल्कि उन्हें अपना घर या दुकान किराए पर देने वालों के खिलाफ भी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मकान मालिकों पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने की बात की है।
पिंडरघाटी में उबाल
10 अक्टूबर चमोली के थाना क्षेत्र थराली में नाबाालिग को साथ यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो वायरल काे लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। पिंडरघाटी के थराली, नारायणबगड़, देवाल क्षेत्र में यौन उत्पीड़न की घटना के बाद माहौल गर्म रहा। घटना के विरोध में थराली बाजार पूरे दिन बंद रहा और वाहनों के चक्के जाम रहे।
स्कूटी पार्क करने को लेकर विवाद
15 अक्टूबर चमोली जिले के गौचर बाजार में स्कूटी पार्क करने को लेकर दो लोगों और दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद माहौल गरमा गया। दुकानों में तोड़फोड़ के बाद जिला प्रशासन ने गौचर नगर क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की।












Click it and Unblock the Notifications