Ankita Bhandari Case वीआईपी को लेकर फिर क्यों मचा बवाल, मां ने अपनी बेटी के लिए मांगा न्याय, जानिए पूरा मामला
Ankita Bhandari Case उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व विधायक की पत्नी ने वीडियो जारी कर कथित वीआईपी को लेकर नया दावा किया है। जिससे सियासी बवाल मचा हुआ है। दोबारा प्रकरण सामने आने के बाद अंकिता की मां ने अपनी बेटी के लिए न्याय मांगा है।
तीन साल पहले ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। 18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। उसके बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी है।

इस मामले में वीआईपी का राज अब भी सुलझा नहीं है। लेकिन बीते दिनों भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर आकर एक खुलासा किया था। इस वीडियो में महिला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी गट्टू का जिक्र किया। उन्होंने वीडियो में बताया कि गट्टू बीजेपी का बड़ा नेता है। साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य का भी जिक्र किया।
इस आरोप के बाद भाजपा, कांग्रेस फिर से आमने सामने आ गए हैंं। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने वायरल ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और आर्टिफिशियल बताते हुए इसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि यदि जांच में उनके खिलाफ कोई भी तथ्य सामने आता है, तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।
कहा कि वायरल किया गया ऑडियो छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। सुरेश राठौर ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर उनके नाम का दुरुपयोग कर पूरे प्रदेश में भ्रम फैला रही है। वीडियो सामने आने के बाद यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। गौड़ ने सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। इस केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर और तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर उम्रकैद की सजा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications