Ankita Bhandari case: बेटा हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद, अब पिता पर भी लगे गंभीर आरोप
एक युवक ने पुलिस को कंप्लेन कराई है कि विनोद आर्य उससे मसाज कराते थे और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दवाब बना रहे थे। विनोद आर्य अंकिता मर्डर केस के आरोपी पुलकित के पिता हैं।

अंकिता भंडारी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूपी सहारनपुर के एक युवक ने हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में विनोद आर्या पर उसके साथ कुकर्म के प्रयास और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मसाज कराने,अप्राकृतिक संबंध बनाने का दवाब बनाने का आरोप
आरोप लगाने वाला युवक विनोद आर्य का ड्राइवर बताया जा रहा है। जो कि विनोद आर्य के यहां नौकरी करता था। आरोप लगाने वाले युवक ने पुलिस को कंप्लेन कराई है कि विनोद आर्य उससे मसाज कराते थे और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दवाब बना रहे थे। जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और सहारनपुर में उसकी जान लेने के इरादे से उसका एक्सीडेंट भी कराया गया। आरोप लगाने वाला युवक 25 साल का है। युवक ने यह नौकरी ओएलएक्स के जरिए तलाश की थी। विनोद आर्य ने उसे 10 हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से नौकरी पर रखा था। युवक ने आरोप लगाया कि विनोद आर्य रात में अपने कमरे में बुलाकर मसाज के बहाने गलत काम करने को दवाब बना रहा था। जब युवक ने इनकार किया तो कुछ दिनों बाद वह सहारनपुर गया तो उसकी जान लेने के इरादे से उसका एक्सीडेंट भी कराया गया।
अंकिता भंडारी केस के बाद से ही चर्चा में आया विनोद आर्य का परिवार
विनोद आर्य का परिवार अंकिता भंडारी केस के बाद से ही चर्चा में आया है। अंकिता हत्याकांड में तीन आरोपी जेल में बंद है। जिसमें मुख्य आरोपी पुलकित आर्य भाजपा नेता रहे विनोद आर्य का बेटा है। विनोद आर्या हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्या नगर में रहते हैं, जो कि भाजपा और संघ मैं बड़े पदों पर रह चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications