चीन में विश्व की सबसे खतरनाक फाइट MMA में उत्तराखंड के अंगद ने किया कमाल,मेडिकल की पढ़ाई छोड़ ऐसे बना फाइटर
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले अंगद बिष्ट ने चीन मे चल रही विश्व की सबसे खतरनाक फाइट MMA को जीत कर नया कीर्तिमान बना दिया है।
अंगद बिष्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स समेत कई विधाओं में पारंगत होने के साथ ही विश्व के सबसे खतरनाक फाइटर बन गए हैं। इससे पूर्व अंगद कई वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।

अंगद बहुत ही आम परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता ने भी एक आम आदमी की तरह बेटे के डॉक्टर बनने या मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखा लेकिन बेटे के इस फैसले से शुरूआत में बहुत डरे भी। लेकिन अब जब बेटे ने कई कीर्तिमान रच दिए तो हर किसी को अंगद पर नाज है।
रुद्रप्रयाग के पट्टी धनपुर के चिंग्वाड गांव के रहने वाले अंगद बिष्ट फ्री स्टाइल फाइटर हैं। उनके पिता मोहन सिंह बिष्ट मिठाई की दुकान चलाते हैं। अंगद पढ़ाई में भी काफी होनहार रहे। बचपन में डॉक्टर बनने का ख्वाब देखते थे और यही चाहते थे कि बड़े होकर इसी क्षेत्र में लोगों की सेवा करें।
उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोचिंग भी ली। कोचिंग करने के दौरान उनकी रुचि जिम और फिटनेस की तरफ बढ़ी। यहीं से अंगद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने का ख्याल आया। अंगद को नहीं पता था कि इस तरह की फाइट में आप पैसे भी कमा सकते हैं या करियर का यह भी एक विकल्प हो सकता है।
अंगद ने ऐसा अपना जुनून बना लिया। इसके बाद दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली। शुरूआत में परिवार वालों ने अंगद के फैसले को सही नहीं माना लेकिन जब बेटे ने दुनिया के सामने नया कीर्तिमान रचा तो हर कोई अंगद के साथ खड़े नजर आए। आज वो इस क्षेत्र में खूब नाम कमा रहे हैं। अंगद देहरादून में फिटनेस ट्रेनर भी हैं, जहां वो अन्य युवाओं को फिटनेस के टिप्स देते हैं।
अंगद ने इससे पूर्व 2018 में सुपर फाइट लीग जीती, 2019 में ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन फाइट जीती, 2021 में मैट्रिक्स फाइट नाइट जीती, दुबई में फर्स्ट फ्लाइवेट चैंपियनशिप जीती। अंगद शानदार कमाई भी कर रहे हैं और उत्तराखंड का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications