अजब प्रेम की गजब कहानी, प्रेमी के घर के बाहर 6 माह से गुहार लगा रही युवती,अब परिजनों ने शुरू किया धरना, जानिए
उत्तराखंड में एक प्रेम का अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका को अपने प्यार को पाने के लिए पहले तो 6 माह तक प्रेमी के गौशाला में रहना पड़ा और अब प्रेमी के परिजनों पर युवती से मारपीट का आरोप लग रहा है। जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरे मामले में युवती के ग्रामीणों में भारी रोष है और सभी बड़कोट तहसील में धरना दे रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के समीप मुगरा गांव का एक युवक डेंटल क्लीनिक चलाता है। जिससे एक क्षेत्र की ही युवती से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। इसके बाद युवती 6 माह पहले शादी की जिद पर अड़ गई और युवक के घर पहुंच गई। जब घरवाले राजी नहीं हुए तो युवती ने युवक के घर के पास ही गांव में गौशाला में ही डेरा डाल दिया। जिसकी कई बार युवक के परिजनों से विवाद भी हुआ।
इसको लेकर युवती ने थाने में भी कंप्लेन दर्ज कराई। अब रविवार को युवक के परिजनों पर आरोप लगा है कि युवती से मारपीट की। जिसके बाद घायल अवस्था में युवती को पहले सीएचसी नौगांव और बाद में देहरादून रेफर कर दिया गया।
युवती के साथ परिजनों के गलत व्यवहार से नाराज युवती के परिजन और ग्रामीण अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़कोट तहसील में धरने पर बैठ गए है। युवती के परिजनों का आरोप है कि निजी डेन्टल क्लीनिक चला रहे चिकित्सक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और युवती को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं।
जिसके बाद से परेशान युवती पिछले 6 माह से न्याय के लिए भटक रही है। युवती अपना गांव छोड़ कर 6 माह से युवक के गांव में गौशाला में रह कर न्याय की लड़ाई लड़ रही थी। लड़के के माता पिता उसे स्वीकारने को राजी नही हैं।
पीड़ित युवती ने बीते अगस्त माह में रवि और उसके माता पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक सप्ताह पहले गौशाला का ताला तोड़ कर युवती का सामान बाहर फेंका गया तो उसने कोठार के खुले बरामदे में काली तिरपाल बांध कर उसे अपना आशियाना बना लिया।
युवती का कहना है कि जब तक उसे न्याय नही मिल जाता है वह हिम्मत नही हारेगी वह चाहती है कि जो अन्याय उसके साथ हुआ किसी दूसरी बेटी के साथ न हो, यदि उसे न्याय नही मिला तो उसे आत्मदाह जैसा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव मे पुलिस तैनात कर दी है।
सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया की युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा से उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications