नई दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, एक घंटे का सफर, जानिए किराया और शिड्यूल

नई दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए अब हवाई सेवा शुरू हो गई है। एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयर पोर्ट के लिए अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। जिसका किराया लगभग 7 हजार होगा और पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में करीब 1 घंटा लगेगा।

Air service starts from New Delhi to Pithoragarh one hour journey know the fare and schedule

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।

साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवा का विस्तार हो रही है।

बता दें कि धामी सरकार पिथौरागढ़ जनपद में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश में जुटी है। पिथौरागढ़ जिले की धार्मिक महत्व वाली दो चोटियों के हेलीकॉप्टर से दर्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। आदि कैलाश और ओम पर्वत के हवाई दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। सरकार का कहना है कि इस कदम से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+