Uttarakhand:धामी के हारने के बाद अब उत्तराखंड में किसकी लगेगी सीएम पद के लिए लॉटरी

नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

देहरादून, 10 मार्च। उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। भाजपा ने एक बार फिर 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने का रास्ता तैयार कर लिया है। लेकिन सबसे चौंकाने वाला परिणाम खटीमा सीट से आया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना चुनाव हार गए। ऐसे में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

After the loss of Dhami, who will now win the lottery for the post of CM in Uttarakhand

नए चेहरे की तलाश को लेकर हो रही चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। जिसके बाद अब भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर नई बहस छिड़ गई है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री धामी चुनाव हारने के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंंगे या फिर किसी नए चेहरे की तलाश शुरू हो सकती है। हालांकि धामी समर्थक दोबारा से धामी के सीएम बनने का दावा कर रहे हैं। जिसमें बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उदाहरण दिया जा रहा है। ममता बनर्जी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हारी लेकिन सरकार बनाने में सफल हुई थी। ऐसे में धामी को हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार है। धामी के अलावा कई विधायकों के नाम भी रेस में अब आगे हो गए हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल के नाम लिए जा रहे हैं। महाराज और सुबोध पुराने कांग्रेसी रहे हैं, ऐसे में दोनों के सीएम बनने की संभावना कम हैं। जबकि धन सिंह और मदन कौशिक में धन सिंह के प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। इससे पहले हर बार धन सिंह मुख्यमंत्री के दावेदार रहे हैं। विधायकों के अलावा पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और सांसद अनिल बलूनी का भी नाम सीएम की रेस में अब लिया जाने लगा है। ऐसे में देखना अब दिलचस्प होगा कि हाईकमान चुनाव हारने के बाद भी क्या धामी को दोबारा मौका देती है या फिर किसी नए चेहरे की लॉटरी लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+