Aam Budget 2024 में उत्तराखंड को क्या मिला,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया इसके लिए स्पेशल सहायता पैकेज
Aam Budget 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। मोदी सरकार के 3.0 बजट से आम लोगों खासकर उत्तराखंड को भी खासा उम्मीदें थी।
आपदा और पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड काफी अहम राज्य है। ऐसे में मोदी सरकार ने उत्तराखंड को निराश नहीं किया है।

केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा की है।
केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखंड को मोदी सरकार ने खास पैकेज देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर सरकार मदद करेगी। जिसके लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि
केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा करने हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी! यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विषम भौगोलिक परिस्थितियां होने के बावजूद हमारा प्रदेश अभूतपूर्व रूप से विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस स्पेशल पैकेज के माध्यम से प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य की विकास की गति को बाधित नहीं कर सकेगी।
केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा करने हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में… pic.twitter.com/2cNQ3HMmXg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 23, 2024












Click it and Unblock the Notifications