7th Pay Commission: तीन लाख सरकारी सेवकों की बल्ले-बल्ले, 4 फीसद DA Hike को सीएम धामी की मंजूरी,

7th pay commission पर सीएम धामी का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला है। उन्होंने 4 फीसद डीए बढ़ाने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। इससे तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

7th pay commission

7th pay commission पर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ता (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इससे पहले यूपी व कुछ अन्य राज्यों में भी डीए बढ़ाए गए हैं।

सीएम धामी की सरकार के इस फैसले से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA बढ़ने का लाभ इसी वित्त वर्ष से मिलने लगेगा।

शासनादेश जारी होने के बाद अब उत्तराखंड में महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। उत्तराखंड की कैबिनेट ने सीएम धामी को कर्मियों का डीए बढ़ाने पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था।

Recommended Video

      CM Yogi Adityanath ने Dearness Allowence में 4 फीसदी बढ़ोतरी की दी मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

      डीए हाइक के संबंध में उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम धामी ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों के हित में महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

      इससे पहले सीएम धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले नौ साल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनाव में राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

      धामी ने शनिवार को भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक के बाद कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व काम किया है। हम यहां से सभी पांच लोकसभा सीटें जीतेंगे और उन्हें अधिक वोटों के अंतर से जीत मिलेगी।"

      उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी हिस्सा लिया। सम्मेलन में 30 मई से शुरू होने वाले देशव्यापी जनसंपर्क अभियान पर भी चर्चा हुई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+