38th National Games:स्टीपलचेज और जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड, दो नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनें
38th National Games: 38 वें राष्ट्रीय खेलों में आज सोमवार को अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जिताया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।
महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीता। मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाएं और जीत की बधाई दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि अंकिता ध्यानी की फॉम को देखते हुए उन्हें उससे गोल्ड की ही उम्मीद की थी और अंकिता ने प्रदेश के लोगों को ना उम्मीद नहीं किया।
इसके अलावा उत्तराखंड को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जूडो में हासिल हुआ। जूडो के फाइनल में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वि को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में हरियाणा के लक्की ने सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के अजय को इस इवेंट का सिल्वर मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम के मोनाल हॉल में खेल मंत्री ने विजेताओं को मेडल ने नवाजा।
38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, "राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा।
हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।












Click it and Unblock the Notifications