38वें राष्ट्रीय खेल: खिलाड़ियों को मिलेगा मनपसंद खाना,खामी मिली तो खेल अधिकारी नपेंगे,जानिए क्या है खास तैयारी

38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर कंट्रोल रूम हर एक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दे रहा है। अभी तक लगभग 7 हजार चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं।

समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यवस्थाओं की समीक्षा की। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

38 National Games Players get favorite food sports officials measureany flaw found know what special preparation

उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा इसकी भी जानकारी ली। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि हम दूसरे प्रदेशों से आने वाले हर खिलाड़ियों को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि उनकी सभी व्यवस्थाओं की उत्तराखंड में व्यक्तिगत रूप से चिंता की जा रही है।

इसलिए कंट्रोल रूम हर चयिनत खिलाड़ी को उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लगभग 7000 खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा चुका है। अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों की खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है । सरकार का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उनकी पसंद के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्य में बैठक में सभी जिलों के खेल अधिकारियों से कहा कि वह हर तरह की व्यवस्थाओं के प्रति स्वयं जिम्मेदार होंगे, इसलिए सभी विभागों से कोऑर्डिनेट करके काम करें। खेल मंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की खामी मिली तो सीधे-सीधे जिला खेल अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों से कहा कि जब तक राष्ट्रीय खेल खत्म नहीं होते, मेरे किसी प्रोटोकॉल की चिंता मत करिए। मुझे सीधे कभी भी फोन कर सकते हैं, लेकिन काम सही और समय से होना चाहिए। बैठक में यह भी तय किया गया कि चार गेम पावर लिफ्टिंग, स्विमिंग, रग्बी और बॉक्सिंग जिन जगहों पर होने हैं वहां फीजियाथैरेपिस्ट और जनरल डॉक्टर के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन गेम्स में कई बार गंभीर इंजरी या हार्ट प्रॉब्लम होने की आशंका रहती है, इसलिए हर समय कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध रहना चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल हर जगह से कोर्डिनेट किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+