शव यात्रा का वाहन गहरी खाई में गिरा, 6 की मौत, एयर लिफ्ट किए गए घायल
चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत में पिथौरागढ़ रोड पर पिकअप वैन खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि ये लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पिकअप में 20 से अधिक लोगों के होने की बात कही जा रही है।

वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि वाहन के गिरते ही वह वाहन से कूद गया था। जिससे उसकी जान बच गई। उसने ही सभी को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अब तक 12 घायलों को निकालकर लोहाघाट भिजवा दिया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस राहत बचाव में लगी है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल ने लोगों का हाल चाल जाना। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेजने को डीएम ने लोहाघाट में हेलीकॉप्टर मंगाया है।












Click it and Unblock the Notifications